किशनगंज: मुहर्रम पर्व में सुरक्षा के मद्देनजर किया गया मॉक ड्रिल
भागलपुर, जून 25 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार की रात्रि शहर के खगड़ा स्टेडियम में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और कानून-व्यवस्था बहाल करने की रणनीतियों का प्रदर्शन किया। एंटी-रायट गियर से लैस जवानों ने विभिन्न काल्पनिक परिस्थितियों में कार्रवाई का अभ्यास किया। अधिकारियों ने जवानों की प्रतिक्रिया क्षमता और समन्वय का आकलन किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: मुहर्रम पर्व में सुरक्षा के मद्देनजर किया गया मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.