भागलपुर, जून 20 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट लगातार हुई बारिश और बाढ़ के कहर ने ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत की लाइफलाइन माने जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मैना गुड़ी गांव के समीप बूँद नदी पर बना पुल तेज बहाव की चपेट में आकर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के दोनों ओर का एप्रोच कट जाने के साथ ही उसका एक स्पैन भी टूट गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यह भी पढ़ें- पुल का एप्रोच नहीं तो कंधों के सहारे दूल्हा पहुंचा नदिया के पारक्षेत्र पर प्रभाव इस घटना से कुकुरबाघी, बेसरबाटी और पथरिया पंचायत की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित हुई है। लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है और उन्हें अब ठाकुरगंज पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही ...