भागलपुर, मार्च 11 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली में पावर सब स्टेशन परिसर में लगे जीविका स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जीविका दीदियों के सुंदर स्टॉल ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। इस मौके पर जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया का मॉडल प्रदर्शित किया। महानंदा लीफ चायपत्ती के विभिन्न उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन में जीविका दीदियों कि भूमिका की मुख्यमंत्री ने तारीफ की। किशनगंज की जीविका दीदियां चायपत्ता की खेती, पत्ता तोड़ने के कार्य के साथ अब टी फैक्ट्री में महानंदा लीफ चायपत्ती का उत्पादन भी कर रही हैं। वहीं इस मौके पर किशन...