किशनगंज: मालटोली में तालाब में डूबने से 22 माह की बच्ची की मौत
भागलपुर, जून 18 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के मालटोली गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में 22 माह की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान भारत लाल हरिजन की पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह भारती कुमारी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के समीप पहुंच गई और पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.