किशनगंज: महिला हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले विधायक, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
भागलपुर, मई 18 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र के नावडुबा झपरगच्छ गांव में बीते शुक्रवार की रात हुई महिला की निर्मम हत्या के बाद इलाके में अब भी दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार जांच में जुटा है। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। विधायक के आगमन पर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विधायक ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में एफएसएल की टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.