भागलपुर, जून 17 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों में आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।सुरक्षा को लेकर किशनगंज रेलवे स्टेशन में भी एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षार्थियों की अत्यधिक संख्या को लेकर डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परीक्षा में करीब 9 हजारवअभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।परीक्षा को लेकर जिले में अभ्यर्थियों की भीड़ और आवागमन को देखते हुए शहर व रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ाई गई सुरक्षा रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ, रेल थाना और जिला पुलिस के जवानों की...