भागलपुर, अप्रैल 14 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट धनतोला पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। मक्का खेतों में डेरा डाले हाथियों का झुंड दिन में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं रात के समय गांवों की आबादी पर हमला कर लोगों में दहशत फैला रहा है।सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे हाथियों का झुंड धनतोला पंचायत के पिपला गांव में घुस आया और दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद कुमार गणेश ने बताया कि हाथी अचानक मक्का खेतों से निकलकर उनके घर पर टूट पड़े, जिससे पक्के मकान की दीवार तथा टीन शेड से बने एक अन्य घर को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: मक्का खेतों से निकलकर गांव में घुसे जंगली हाथी, घरों को पहुंचाया नुकसान साथ ही घर में रखा अनाज भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, ...