भागलपुर, जून 18 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक।एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की बी कंपनी दिघलबैंक के जवानों ने बुधवार शाम गश्ती अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान जब्त किया। यह कार्रवाई बुधवार को शाम 7 बजे बार्डर पीलर संख्या 133/18 के समीप भारत-नेपाल सीमा से लगभग 50 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवान नियमित पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर तस्करी के उद्देश्य से ले जाए जा रहे सामान को बरामद किया गया। जब्त सामान में 6 बंडल नायलॉन रस्सी, 24 बंडल डेनलाइन रस्सी, 2.2 किलोग्राम पॉलिएस्टर डोरी, 250 मिलीलीटर की 168 बोतल कोका-कोला (42 लीटर) तथा 250 मिलीलीटर की 139 बोतल स्प्राइट (34.75 लीटर) शामिल हैं।हालांकि यह भी पढ़ें- किशनग...