किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, डीएपी खाद व हार्डवेयर सामान जब्त
भागलपुर, जुलाई 1 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाताभारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी के जी कंपनी सिंघीमारी के जवानों ने बुधवार अहले सुबह तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बोरी डीएपी खाद, भारी मात्रा में हार्डवेयर सामान तथा तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जब्त कीं।हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों तस्कर मौके से फरार हो गए।एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, जवान बुधवार अहले सुबह भारत-नेपाल सीमा पर बार्डर पिलर संख्या-141 के समीप नाका गश्ती कर रहे थे।इसी दौरान सुबह करीब चार बजे दो बाइक सवार खाद की बोरियों और हार्डवेयर सामान लादकर नेपाल की ओर बढ़ रहे थे। जवानों को देखते ही दोनों तस्कर बाइक छोड़कर समीप की नदी के रास्ते भाग निकले।तलाशी के दौरान दोनों बाइक से तीन बोरी डीएपी खाद और बड़ी मात्रा में हार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.