किशनगंज: भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी एपीएफ ने बैठक के बाद किया संयुक्त गश्ती
किशनगंज, जुलाई 14 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सी कंपनी पलसा एवं नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान भी चलाया। पलसा कंपनी के कंपनी कमांडर निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह तथा नेपाल एपीएफ के उप निरीक्षक सुकुमार मंडल के संयुक्त नेतृत्व में एसएसबी और एपीएफ के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 137/3 से 141 के बीच गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। समन्वय बैठक में सीमा पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.