भागलपुर, अप्रैल 24 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट छतरगाछ पंचायत के इंदरपुर बालासन गांव में प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों की सहयोग से शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय अखंड संकीर्तन। जिसे लेकर अनुष्ठान स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अखंड संकीर्तन प्रारंभ होने से पहले अनुष्ठान स्थल से 251 महिलाओं की गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अनुष्ठान स्थल से बाजे गाजे के साथ बालाशन गांव,इंदरपुर,इंद्रपुर महादलित टोला होते हुए,जय श्री राम का नारा लगाते हुए बालाशन महानंदा नदी घाट पहुंची। जहां महिलाओं ने अपने अपने कलशों में नदी का पवित्र जल लेकर अनुष्ठान स्थल पहुंची। यह भी पढ़ें- अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकली कलश शोभायात्रा पंडित देवानंद झा ने कलशों के पवित्र जल से पूजा स्थल का शुद्धिकरण किया। इस प्रकार दोपहर...