भागलपुर, अगस्त 17 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट सोमवार को किशनगंज शहर के मनोरंजन क्लब प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने किया। बैठक में प्रांत मंत्री राणा रणवीर एवं प्रांत संगठन मंत्री देवी जी उपस्थित थे। प्रांत मंत्री राणा रणवीर ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीमांचल क्षेत्र मे एक बड़े हिंदू महाकुंभ का आयोजन किया जाना प्रांत द्वारा तय किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए कार्यकताओं को नियमित जनसंपर्क करना है। जिला कार्यसमिति में उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, मंत्री साहिल कुमार, सह मंत्री जयदीप राज, सह मंत्री चंदन मंडल, बजरंगदल संयोजक राकेश कमाती, सह संयोजक विक्रम कुमार, सुरक्षा प्रमुख कृष्ण कांत...