भागलपुर, जून 22 -- पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 स्थित सिमलबाड़ी गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ नदी में स्नान करने के दौरान पानी की तेज धारा में बह जाने से एक आठ वर्षीय मासूम बालक की असामयिक और दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सिमलबाड़ी निवासी मोहम्मद समीरुद्दीन के आठ वर्षीय पुत्र समदानी के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...