किशनगंज: बिहार - बंगाल सीमा पर बरारो में 192 लीटर विदेशी शराब किया गया जब्त
भागलपुर, अगस्त 29 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहार - बंगाल सीमा पर आने वाली पिछला पंचायत के बरारो इलाके में पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया है। शनिवार की सुबह की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 192 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। हालांकि, सुबह के वक्त अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की अहले सुबह सदर थाना की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछला पंचायत के बरारो घाट के पास अवैध शराब की एक बड़ी खेप लाई गई है। तस्करों की इस खेप को नदी के रास्ते एक नाव पर लोड करके आगे कोचाधामन की ओर भेजने की योजना थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दल ने तत्काल मौके के लिए प्रस्थान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.