लखीसराय, मार्च 21 -- पोठिया। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधान अध्यापिका कुमारी निधि चौधरी को पटना स्थित शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के साथ उन्हें सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी। कुमारी निधि बिहार पब्लिक सर्विस कम्ममिशन द्वारा चयनित प्रधान शिक्षिका हैं और वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है की श्रीमती चौधरी केवल एक कुशल शिक्षिका ही नहीं अपितु एक सशक्त साहित्यकार भी हैं। अब तक वे एक उपन्यास, एक बाल कथा संग्रह सहित कुल दस पुस्तकों की रचना कर चुकी हैं। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2024 में राजकीय शिक्षक सम्मान तथा 2025 में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा नेशनल अवार्ड राष्...