किशनगंज: बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठक
भागलपुर, मई 25 -- पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार को ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सुखानी एवं जियापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आपसी समन्वय बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुखानी थाना मे बैठक की अध्यक्षता मन्नू कुमारी ने की वही जियापोखर थाना मे बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.