भागलपुर, अक्टूबर 6 -- किशनगंज, निज संवाददाता। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्थान (आत्मा) द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले के 45 किसानों को भीमा कामत नेचुरल फार्मिंग एंड रिसर्च, पलासी, अररिया का भ्रमण कराया गया। किसानों ने प्रगतिशील कृषक हर्षवर्धन ठाकुर के फार्म पर प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अवलोकन किया। परिभ्रमण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के निर्माण एवं उपयोग की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक घोलों का उपयोग फसलों में कीट प्रबंधन के लिए किया जा सकता है तथा इनके माध्यम से रासायनिक कीटनाश...