भागलपुर, मार्च 14 -- किशनगंज, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। सहकारिता विभाग के तत्वावधान में सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्री विशाल राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में किशनगंज जिले के कुल 126 पैक्स तथा 07 व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पैक्सों में व्यवसायिक विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, समितियों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पैक्स का कार्य केवल अधिप्राप्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। देश के अन्य राज्यों में सहकारी सम...