किशनगंज: पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष बाबुल आलम जेडीयू में शामिल जिला सचिव मनोनीत
भागलपुर, अगस्त 16 -- बिशनपुर, किशनगंज से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत निवासी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष मो बाबुल आलम रविवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। रविवार को किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने बाबुल आलम को पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें जेडीयू का जिला सचिव मनोनीत किया। इस दौरान जेडीयू के नवमनोनित जिला सचिव मो बाबुल आलम ने कहा कि पार्टी के विचार धारा और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर जेडीयू में शामिल हुआ हूँ। पार्टी के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल, जेडीयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद,पूर्व मंत्री नौशाद आलम,किशनगंज नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान,जेडीयू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.