भागलपुर, फरवरी 28 -- किशनगंज। पुलिस सप्ताह के अवसर पर शनिवार को पुलिस सभागार में पुलिस - पब्लिक जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगो ने खुलकर अपनी बातें रखी।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस -पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यह पूछा जा रहा था की पुलिसिंग को कैसे और भी सशक्त बनाया जाए।इस मौजूद लोग अपने अपने विचार प्रकट कर रहे थे। जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टीसी जैन, व्यवसायी अनिल केजरीवाल, डॉक्टर आमिर मिन्हाज,तेज करण दफ्तरी, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.