किशनगंज: पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
भागलपुर, मई 27 -- दिघलबैंक से विनोदानंद ठाकुर की रिपोर्ट दिघलबैंक। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोढ़ोबारी थाना पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया,जबकि मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सामेद टोला लोहागड़ा में छापेमारी अभियान चलाया।
तलाशी अभियान इस दौरान जान मोहम्मद, पिता अब्दुल सामेद, निवासी सामेद टोला लोहागड़ा के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टीम ने 43.57 ग्राम ब्राउन शुगर, 62,900 रुपये भारतीय मुद्रा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.