भागलपुर, मार्च 15 -- किशनगंज. संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और गुणवत्ता को मजबूत बनाने के लिए आशा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय आवासीय पार्टिसिपेटरी लर्निंग एंड एक्शन (पीएलए) प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक और बैच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में ठाकुरगंज, दिघलबैंक, किशनगंज ग्रामीण तथा टेढ़ागाछ प्रखंडों के आशा फैसिलिटेटरों ने भाग लेकर सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, संवाद की प्रभावी तकनीक तथा समाधान के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीडीए) सुमन सिन्हा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.