किशनगंज: पानिटंकी में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
भागलपुर, जून 15 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की सतर्कता के बीच पानिटंकी स्थित बीआईटी(बोर्डर आउट पोस्ट) के एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह नेपाल से पुराने मेची पुल के रास्ते बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।यह कार्रवाई रविवार की शाम को की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को शाम करीब चार बजे बीआईटी की टीम द्वारा पानिटंकी के पुराने मेची पुल पर नियमित जांच एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान वह भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.