भागलपुर, अप्रैल 27 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट । धनतोला पंचायत अंतर्गत पांचगाछी गांव में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लगातार दूसरी बार तेंदुए के देखे जाने से सीमावर्ती इस गांव के लोग भयभीत हैं।रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पांचगाछी निवासी अमीर हुसैन के घर के आंगन में बने गुहालघर में तेंदुआ घुस आने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार मक्का खेतों की ओर से निकला तेंदुआ शिकार की तलाश में गुहालघर तक पहुंच गया, जहां गाय, भैंस और बकरियां बंधी हुई थीं। बताया जाता है कि परिवार के लोग खाना खाने के बाद आंगन में बैठे हुए थे, तभी उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.