किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम के समीप बाइक चोरी की घटना की प्राथमिकी बुधवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित मारूफ आलम मंगलवार को उक्त बाइक को लेकर पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम गए थे। शोरूम के पास बाइक को लगाकर शोरूम के अंदर चले गए थे। वापस लौटने पर देखा की बाइक अपने स्थान पर नहीं थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। यह भी पढ़ें- खगड़ा हटिया से बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...