किशनगंज: पशु चिकित्सा शिविर में 147 पशुओं का हुआ निशुल्क इलाज
भागलपुर, मई 22 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 22 मई को मदरसा चौक, अर्राबाड़ी, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रत्युष कुमार, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आकृति ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 59 पशुपालकों के 147 छोटे-बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गयाI साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.