भागलपुर, मार्च 17 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गलगलिया थाना क्षेत्र के लंगराडुबा गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में घर के बगल में पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान जोहरा खातून के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मो. आलम बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बच्चा 17 वर्ष का है, जबकि सबसे छोटा महज एक माह का है। जानकारी के अनुसार, दंपति के बीच पिछले कुछ समय से आपसी अविश्वास को लेकर विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ माह पूर्व भी दोनों के बीच झगड़ा थाना तक पहुंचा था। बताया जाता है कि आरोपी पहले दिल्ली में पत्नी के साथ रहता था, लेकिन पिछले छह माह से गांव में ही रह रहा था।घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.