भागलपुर, मई 6 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में मंगलवार देर रात एक 20 वर्षीय विवाहिता महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है।मृतका की पहचान छोटी देवी (20 वर्ष) पति राजा सोनार के रूप मे हुई है।मृतका का मायके शहर के सोनार पट्टी में है।इधर सदर थाना की पुलिस ने मृतक महिला के पति राजा सोनार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि को मृतका छोटी देवी को उसके पति राजा सोनार द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया था। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.