भागलपुर, मार्च 24 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत के नृत्यशाला गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नृत्यशाला गांव के निर्माणाधीन पुल के नीचे अर्धनिर्मित कल्वर्ट के पास एक अज्ञात युवक का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद किया गया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह नृत्यशाला गांव के कुछ स्थानीय ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन हाईवे के किनारे अर्धनिर्मित कल्वर्ट के पास उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां एक जला हुआ शव पड़ा हुआ था। यह दृश्य देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके ...