भागलपुर, मार्च 11 -- किशनगंज। संवाददाता ठाकुरगंज के कृषि मैदान में बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रगति यात्रा हुई थी।लोग पूछते है बिहार में क्या क्या विकास हुआ।पहले बिहार में मात्र आठ हजार सड़के थी, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेतृत्व में डेढ लाख किलोमीटर सड़के बनी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मात्र 17 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में घर घर 2 करोड़ 160 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन मिला है।2 करोड़ 160 लाख लोगों में 88 प्रतिशत लोगों को बिजली बिल नहीं देना पड़ा है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 70 लाख लोगों को पक्का मकान मिला।पूरे बिहार में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम किया जाएगा।उप...