भागलपुर, जून 17 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित किए जाने वाले "नशा मुक्त सप्ताह" कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित बरामदे में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी विशाल राज के निदेशानुसार एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नशा मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ, सभी प्रखंडों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथनशा मुक्त सप्ताह का कार्यक्रम विभागीय निर्देशानुसार जिले में 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक "नशा मुक्त सप्ताह" मनाया जाएगा। इस वर्ष अभियान का विषय "नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान" निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी व...