भागलपुर, मार्च 27 -- किशनगंज एक संवाददाता। चैत्र नवरात्र के नवमी पर शुक्रवार को मां दुर्गा के पूजन एवं दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी। शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में जहां चैत्र नवरात्र पर मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं भक्त आराधना में जुटे हुए थे। अहले सुबह से पूजा के लिए महिला भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी थी। हाथों में पूजन सामग्री प्रसाद लिए महिला भक्त मंदिर की ओर चल पड़े थे। यह सिलसिला दोपहर तक जारी था। वहीं शाम में भी आरती एवं दीपक जलाने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप नवम सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। शहर के बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर अस्पताल रोड, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, शिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.