भागलपुर, मार्च 10 -- पोठिया। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के फुलहरा रतुआ डोंक नदी घाट से नहाने के क्रम में सोमवार को नदी के बीच धार से लापता 12 वर्षीय बालक का शव 18 घंटा बाद मंगलवार सुबह छह बजे फुलहारा रतुआ डोंक नदी घाट से लगभग दो किमी दूर आमबाड़ी घाट स्थित नदी में बहता मिला। मृत बालक मो अलमास का शव मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। बताते चले की सोमवार को जहांगीरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो फुलहारा गांव से मृतक 12 वर्षीय मो अलमास अपने दस साथियों के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर फुलहरा रतुआ डोंक नदी घाट पर नहाने गया था। जिसमे दस में नो बच्चें तो नहाकर नदी से बाहर आ गए लेकिन 12 वर्षीय मो अलमास नदी के बीच धार में बह जाने से लापता हो गया था। इधर पहाडकट्टा एस एच ओ फुलेंद्र कुमार द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ संध्या तक खोजबीन की गई थी लेकिन...