भागलपुर, मई 30 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव प्रारंभ हो गया है।नगर परिषद परिसर में चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इस बार पार्षदों के बीच गहमागहमी तेज है। मतदान बारह बजे से शुरू होकर दो बजे संपन्न होगी।दो बजे के बाद तीन बजे तक मतों की गिनती होगी।इसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।बताया गया की एसडीएम अनिकेत कुमार निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए है।नगर परिषद सशक्त कमेटी के तीन सदस्यों का चुनाव होना है। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पहले से ही समिति के सदस्य होते हैं। यह भी पढ़ें- अररिया: सशक्त स्थायी समिति चुनाव,तीनों प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध तीन नए सदस्यों के चयन के बाद समिति में कुल पांच सदस्य हो जाएंगे।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न...