भागलपुर, जून 22 -- ठाकुरगंज से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज व नेपाल में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने ठाकुरगंज प्रखंड में आवागमन व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। बीते दो दिनों के भीतर ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर स्थित एक पुल और एक कल्वर्ट क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब 30 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। कई पंचायतों का ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है, जबकि लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। मानिकपुर गांव के समीप धंसा कल्वर्ट, जहां बैरिकेडिंग कर आवागमन बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नेपाल में बारिश से नदियों में उफान ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत के मैनागुड़ी गांव के समीप बूंद नदी पर स्थित...