भागलपुर, जून 15 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट कटिहार रेल मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे ने 16 से 19 जून तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। कटिहार-सनोली एवं कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण इस अवधि में रेल परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 16 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।रेलवे प्रशासन के अनुसार प्रभावित होने वाली ट्रेनों में कटिहार-सिलीगुड़ी पैसेंजर (55769/55770), कटिहार-सिलीगुड़ी डीएमयू (75743/75744), कटिहार-जोगबनी पैसेंजर (55727/55728), कटिहार-जोगबनी डीएमयू (75745/75746), कटिहार-मालदा टाउन पैसेंजर (55701/55702 एवं 55703/55704), कटिहार-राधिकापुर पैसें...