भागलपुर, अगस्त 9 -- दिघलबैंक, किशनगंज से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत वातावरण में रविवार को प्रखंड के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित मध्य विद्यालयों में हर घर तिरंगा 2026 महोत्सव के तहत 'सेल्फी विद तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।विद्यालय परिसर में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर सेल्फी ली और 'हर घर तिरंगा फहराएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे' का नारा लगाया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।इस यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: कोचाधामन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली गई रैली दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया...