भागलपुर, अगस्त 5 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

पुलिस की कार्रवाई सीमावर्ती इलाके में मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 भैंसों से लदी एक पिकअप वैन जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मवेशियों को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई कर तस्करी की कोशिश विफल कर दी गई।

तस्करी की योजना का खुलासा थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोहागड़ा से खरना मार्ग के रास्ते पानबारा सोनापुर (पश्चिम बंगाल) की ओर एक पिकअप वाहन में भैंसों की खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संभावित मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरा...