भागलपुर, मई 19 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना द्वारा अवैध खनन और बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत बीते सोमवार रात थाना क्षेत्र के फर्रुाबाड़ी डोक नदी घाट पर थाना प्रभारी कनक लता के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू उठाव में प्रयोग की जा रही बांस-बत्ती व फोम से बनी 10 नावों को नष्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी रही। सोमवार शाम थाना प्रभारी कनक लता को सूचना मिली कि फर्रुाबाड़ी डोक नदी किनारे कई नावों के जरिए अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने नदी के दोनों ओर से घेराबंदी कर नावों को जब्त क...