भागलपुर, मई 31 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट रविवार को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज में बी.एससी. (कृषि) और एम.एससी. (कृषि) के छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय "मेडिटेशन सह व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आज रविवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। पिछले 29 मई से शुरू हुई इस विशेष कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के सम्मानित सह-डीन सह प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण के कुशल संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन आयोजित दीक्षांत सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. के. सत्यनारायण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ मानसिक शांति और सुदृढ़ व्यक्तित्व का होना अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में सीखे गए गुणों को अपने दैनिक जीवन में उतारें। ...