भागलपुर, अगस्त 5 -- पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है,कि महाविद्यालय के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग की एम.एससी. (मृदा विज्ञान) की छात्रा कुमारी सिबी रानी ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फोर मिनट्स रिसर्च फाइंडिंग्स कम्पीटिशन 2026 में अपने शोध कार्य का प्रभावशाली एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कुमारी सिबी रानी को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के 42वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 05 अगस्त, 2026 को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार के कर-कमलों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुमारी सिबी रानी ने यह सफलता डॉ. मोहसिना अंजुम, सहायक ...