भागलपुर, मई 16 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल राज द्वारा महेश बथना स्थित SDRF भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने SDRF के अधिकारियों एवं जवानों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा बाढ़ एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने SDRF टीम को हर परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित क्षेत्रों तक न्यूनतम समय में पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- ब...