किशनगंज: डीएम ने भोटा थाना पंचायत में जनगणना शिविर का किया निरीक्षण
भागलपुर, मई 12 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड अंतर्गत भोटाथाना पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने बिहार सरकार की नई पहल "सहयोग शिविर" व जनगणना-2027 के मकान सूचीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि शिविर स्थल पर प्रतिदिन एक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही डाटा प्रबंधन के लिए गूगल शीट एवं सारांश प्रतिवेदन समय पर तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन 19 मई 2026 से पूर्व हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- किशनगंज: डीएम ने भोटा थाना पंचायत में जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.