भागलपुर, अप्रैल 24 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। संत निरंकारी मंडल, ठाकुरगंज शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को 'मानव एकता दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन निरंकारी सत्संग भवन, ठाकुरगंज में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सत्संग से हुई, जिसमें मानव जीवन में एकता, प्रेम और भाईचारे के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक इंसान एक-दूसरे को सही मायने में नहीं समझेगा, तब तक सच्ची एकता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अभाव में मनुष्य भटकता रहता है, लेकिन जब उसे सही ज्ञान प्राप्त होता है तो जीवन में बदलाव आता है और आपसी प्रेम बढ़ता है। यह भी पढ़ें- रुड़की में मानव एकता दिवस पर लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...