भागलपुर, अगस्त 14 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। 'वंदे मातरम' एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय लोधा से भव्य तिरंगा एवं वंदे मातरम रैली निकाली गई। करीब एक हजार लोगों की भागीदारी वाली इस रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों, स्थानीय नागरिकों और एसएसबी के जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे उच्च माध्यमिक विद्यालय लोधा परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं और एसएसबी जवानों की टोली एनएच-327ई एवं जिलबिया मोड़ होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'हर घर तिरंगा' के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur New...