भागलपुर, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ठाकुरगंज निबंधन कार्यालय ने राजस्व प्राप्ति के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यालय द्वारा इस वर्ष कुल 24 करोड़ 78 लाख रुपये का राजस्व संग्रह किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के साथ कार्यालय ने अपने निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत हासिल करते हुए ज़िले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां 23 करोड़ 59 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं इस वर्ष लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती इस आय को निबंधन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ठाकुरगंज के रजिस्टर पदाधिकारी कुमार दिनबंधु ने बताया कि क्षेत्र में संपत्ति निबंधन की संख्या में लगातार वृद्धि हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.