भागलपुर, मार्च 17 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत ठाकुरगंज में पिछले करीब आठ महीनों से पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इसको लेकर अब नगर पंचायत बोर्ड के जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बोर्ड के सदस्यों ने इस संबंध में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा को आवेदन भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। सदस्यों का कहना है कि कई बार जिला पदाधिकारी, स्थानीय विधायक तथा विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रेषित आवेदन में बताया गया है कि नगर विकास विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को जारी निर्देश के तहत किशनगंज के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम को ठाकुरगंज ...