भागलपुर, मार्च 15 -- किशनगंज। उत्पाद टीम ने रविवार की सुबह रामपुर चेक पोस्ट से एक ट्रक से बड़ी मात्रा में ले जाया जा रहा विदेशी शराब जप्त किया है।1143 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रंजीत कुमार महतो व अखिलेश कुमार बेलसर वैशाली का रहने वाला है।जप्त शराब ट्रक से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई।सबसे खाश यह रही की शराब को ट्रक में बने तहखाने में ले जाया जा रहा था।शराब लोड किया हुआ ट्रक पहले खाली लग रहा था।लेकिन जब ट्रक की जांच की गई तो उत्पाद कर्मियों के भी होश उड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.