किशनगंज: टोल प्लाजा के पास कार से 523 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, मई 15 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-327ई स्थित जीरणटोल प्लाजा के समीप एक कार से 523 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पाठा मारी थानाध्यक्ष मनी पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-327ई पर टोल प्लाजा के पास विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा किए जाने पर तस्कर कार को सड़क किनारे छोड़कर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.