भागलपुर, मार्च 1 -- किशनगंज। जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चे पहनेंगे। इसी सिलसिले में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। रविवार को जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने बच्चों के बीच किशनगंज की जीविका दीदियों द्वारा तैयार पहली खेप के पोशाक का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किशनगंज की जीविका दीदियों को उनके घर के पास ही पोशाक सिलाई का रोजगार मिल रहा है। वहीं आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक मिल सकेगा। कहा कि जिले के विभिन्न सिलाई सेंटरों पर जीविका दीदियाँ पोशाक सिलाई का कार्य कर रही हैं। पोशाक निर्माण कार्य से जुड़कर बड़ी संख्या मेंं जिले की जीविका दीदियों को घर के पास ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.